त्रैमासिक परीक्षा कक्षा 11वीं विषय हिंदी पीडीएफ डाउनलोड करे- MP BOARD,traimaasik pareeksha kaksha 11th vishay hindee, Quarterly Exam Class 11th Subject Hindi,( मध्य प्रदेश) एमपी 11वीं कक्षा त्रैमासिक मॉडल प्रश्न पत्र 2023 – 2024 पीडीएफ |

त्रैमासिक परीक्षा कक्षा 11वीं विषय हिंदी,traimaasik pareeksha kaksha 11th vishay hindee, Quarterly Exam Class 11th Subject Hindi,( मध्य प्रदेश) एमपी 11वीं कक्षा त्रैमासिक मॉडल प्रश्न पत्र 2023 – 2024 पीडीएफ |

Table of Contents

Toggle

त्रैमासिक परीक्षा कक्षा 11वीं विषय हिंदी

त्रैमासिक परीक्षा कक्षा 11वीं विषय हिंदी, नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है विनय साहू यदि आप support.akashlectureonline.com देख रहे हैं तो कुछ अच्छा देख रहे हैं आज की पोस्ट में हम बात करेंगे त्रैमासिक परीक्षा कक्षा 11वीं विषय हिंदी तारीख 13/09/2023 सम्पन्न हुआ

त्रैमासिक परीक्षा कक्षा 11वीं विषय हिंदी सही विकल्प का चयन कर लिखिए

कबीर भक्ति काल की धारा के कवि थे ?

  • रामभक्ति
  • ज्ञानाश्रयी
  • प्रेमाश्रयी
  • कृष्ण भक्ति

शांत रस का स्थायी भाव है।

  • विस्मय
  • उत्साह
  • निर्वेद
  • शोक

मियाँ नसीरुद्दीन शब्द चित्र कृष्णा सोबती के संग्रह से लिया गया है

  • दिलो दानिश
  • जिंदगीनामा
  • बादलों के घेरे
  • हम हशमत

“फूले न समाना” मुहावरे का अर्थ है –

  • अत्यंत प्रसन्न होना
  • फूलकर मोटे होना
  • अत्यंत दुखी होना
  • फूल खिलना

भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर की लोकप्रियता का मुख्य मर्म

  • निर्मलता
  • पवित्रता
  • गानपन
  • मीठापन

नसंचार का सर्वाधिक लोकप्रिय तथा शक्तिशाली माध्यम है-

  • दूरदर्शन
  • पत्र
  • रेडियो
  • पत्रिकायें

त्रैमासिक परीक्षा कक्षा 11वीं विषय हिंदी रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए

  • मीरा के आराध्य कृष्ण थे।
  • संचारी भावों की संख्या 33 होती है।
  • विदाई संभाषण बालमुकुंद गुप्त की रचना है।
  • वह परिश्रम करता तो अधिक सफल होता संकेतवाचक वाक्य
  • चित्रपट संगीत का मुख्य गुण धर्म लय है।
  • हिन्दी का प्रथम साप्ताहिक पत्र उदन्त मार्तंड है।

त्रैमासिक परीक्षा कक्षा 11वीं विषय हिंदी निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए-

  • कबीर की रचना बीजक है।
  • कठोर वर्षों की आवृत्ती माधुर्य गुण में होती है।
  • शिवशंभु के विट्टे बालमुकुंद गुप्त की रचना है
  • चित्रपट संगीत में आधे तालों का उपयोग किया जाता है।
  • रचना के आधार पर वाक्य आठ प्रकार के होते हैं।
  • संचार प्रक्रिया की शुरूआत रंगोत या संचारक से होती है।

त्रैमासिक परीक्षा कक्षा 11वीं विषय हिंदी सही जोड़ी का मिलान करें और लिखें-

हिंदी सही जोड़ी का मिलान करें

(अ) (आ)

हिंदी साहित्य का स्वर्ण युग 

भक्तिकाल

नरसी जी-रो-माहेरो  

मीरा बाई

जयशंकर प्रसाद 

कामायनी

नान बाइयों के मसीहा 

मियां नसीरुद्दीन

बाल की खाल निकालना 

व्यर्थ के दोष निकालना

स्वर सम्राज्ञी 

लता मंगेशकर

जन संचार की मजबूत कड़ी  

प्रिंट मीडिया

त्रैमासिक परीक्षा कक्षा 11वीं विषय हिंदी निम्नलिखितों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए –

मानव शरीर का निर्माण किन पाँच तत्वों से हुआ है नाम लिखिए।
कबीर के अनुसार मानव शरीर का निर्माण हवा, अग्नि, जल, आकाश तथा मिट्टी से हुआ है।
  • जहाँ कारण होने पर भी कार्य न हो वहाँ कौन सा अलंकार होता है ?
  • अपू के साथ कई साल” पाठ गद्य की कौन सी विद्या का है ?
  • पंडित अलोपीदीन में शी वंशीधर को किस पद पर नियुक्त किया था ?
  • भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर पाठ के लेखक का नाम लिखिए।
  • सीधे मुँह बात ना करना’ मुहावरे का वाक्य में प्रयोग कर लिखिए।
  • जनसंचार के कोई दो माध्यमों के नाम लिखिए।

प्र. 6.-  निर्गुण भक्ति धारा के दो कवियों के नाम उनकी एक रचना सहित लिखिए।

अथवा

छायावादी दो कवियों के नाम उनकी एक रचना सहित लिखिए।

प्र. 7. मीरा कृष्ण की उपासना किस रूप में करती है ?

अथवा

कबीर की दृष्टि में ईश्वर एक है, उदाहरण सहित लिखिए।

प्र.8 प्रबंध काव्य और मुक्तक काव्य में दो अंतर लिखिए।

अथवा

दो महाकाव्यों के नाम उनके रचयिता सहित लिखिए।

प्र. 9. प्रसाद गुण का उदाहरण लिखिए।

अथवा

व्यंजना शब्द शक्ति को उदाहरण सहित समझा कर लिखिए

प्र. 10. हिन्दी गद्य साहित्य को का बाबा के भारतेन्दु युग के दो निबंध कारों के नाम उनकी एक रचना सहित लिखिए।

अथवा

रेखाचित्र एवं संस्मरण में दो अंतर लिखिए।

प्र. 11 भूलों की जगह दूसरा कुत्ता क्यों लाया गया ? उसने फिल्म के किस दृश्य को पूरा किया ?

अथवा

नानबाई किसे कहते हैं ?

प्र. 12. निपात किसे कहते हैं ? दो वाक्य में निपात का प्रयोग कर लिखिए।

अथवा

निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तन कीजिए

  • अंग्रेजी का प्रश्नपत्र बहुत कठिन है।

(बिना अर्थ बदले नकारात्मक वाक्य) 

  • ईमानदार व्यक्ति कभी झूठ नहीं बोलता ।

(संकेत वाचक)

प्र. 13 निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए

  • लक्ष्मीबाई तेजस्वी नारी थी ।
  • राम चरित मानस सबसे श्रेष्ठतम ग्रंथ है।

अथवा

मुहावरों का वाक्य में प्रयोग कर लिखिए

  • हृदय में शूल उठना
  • इज्जत धूल में मिलना।

प्र. 14 लता मंगेशकर के गायन की दो विशेषताएँ लिखिए ?

अथवा

शास्त्रीय संगीत और चित्रपट संगीत में दो अंतर लिखिए।

प्र. 15. जनसंचार माध्यम के दो उद्देश्य लिखिए।

अथवा

जनसंचार के आधुनिक माध्यमों के नाम लिखिए।

प्र.16 कबीर अथवा मीरा का साहित्यिक परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर लिखिए-

  1. एक रचना
  2. भावपक्ष कलापक्ष
  3. साहित्य में

स्थान प्र.17 प्रेमचंद अथवा बालमुकुन्द गुप्त का साहित्यिक परिचय निन्न बिंदुओं के आधार पर लिखिए-                                                                                        2

प्र.18. भाव विस्तार कर लिखिए – (कोई एक )

(i) तालीम की तालीम की बड़ी चीज होती है।

(ii) न्याय और नीति सब लक्ष्मी के ही खिलौने हैं।

प्र. 19 निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए        3

श्रम साधना करने वाले को यश प्राप्त होता है और साथ ही साथ वैभव भी श्रम करके एक निर्धन परिवार का बालक भी उच्च हो जाता है और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बदल देता है श्रम एक ऐसी चीज है जो हमें अलौकिक आनंद की प्राप्ति करवाती तथा उससे हमें परम संतोष का अनुभव होता है। श्रम करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। सामान्य तौर पर देखा जाता है कि शारीरिक श्रम करने वाले दीर्घजीवी होते हैं।

श्रम करने वाला विकट परिस्थितियों में भी नहीं घबराता है। आत्म विश्वास उनका रक्षक बन जाता है। परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है बिना परिश्रम किए किसी को भी सफलता नहीं मिलती है मिल भी जाती है तो वह स्थाई नहीं होती। परिश्रम व्यक्ति में आत्म संतोष और आत्मनिर्भरता की भावना लाता है। एक आलसी व्यक्ति भी आलसी व्यक्ति को पसंद नहीं करता है। इस दुनिया में परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। अतः परिश्रमी बनो।

प्रश्न- 

  1. श्रम से क्या प्राप्त होता है ?
  2. परिश्रमी का रक्षक कौन होता है ?
  3. उपर्युक्त गद्यांश का सटीक शीर्षक लिखिए।

प्र. 20 निम्नलिखित पद्यांश की संदर्भ, प्रसंग एवं काव्य सौन्दर्य सहित भावार्थ लिखिए –

जैसे बादी काष्ट ही कोटे अगिनि न काटै कोई। 

सब घटि अंतरि तू ही व्यापक धेरै सरुपै सोई ।।

माया देखि के जगत लुभानां काहे रे नर गरबांनी ।

निरमै भया कछू नहिं व्यापै कहै कबीर दिवाना ।।

अथवा

मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई। 

जा के सिर मोर मुकुट, मेरो पति सोई ।। 

छांडि दयी कुल की कानि, कहा करिंटै कोई। 

संतन ढिग बैठि बैठि, लोक-लाज रखोयी ।।

प्र. 21. निम्नलिखित गद्यांश की व्याख्या, संदर्भ-प्रसंग तथा विशेष सहित लिखिए-

धर्म की इस बुद्धिहीन दृढ़ता और देव-दुर्लभ त्याग पर मन बहुत झुंझलाया। अब दोनों शक्तियों में संग्राम होने लगा। धन ने उछल-उछलकर आक्रमण करने शुरू किए। एक से पाँच, पाँच से दस, दस से पंद्रह, और पंद्रह से बीस हजार तक नौबत पहुँची, किंतु धर्म अलौकिक वीरता के साथ इस बहुसंख्यक सेना के सम्मुख अकेला पर्वत की भांति अटल, अविचलित खड़ा था।

अथवा 

जिस प्रकार आपका बहुत ऊँचे चढ़कर गिरना यहाँ के निवासियों को दुखित कर रहा है, गिरकर पड़ा रहना उससे भी अधिक दुखित करता है। आपका पद छूट गया तथापि आपका पीछा नहीं छूटा है। एक अदना क्लर्क जिसे नौकरी छोड़ने के लिए एक महीने का नोटिस मिल गया हो नोटिस की अवधि को बड़ी घृणा से काटता है।

आपको इस समय अपने पद पर रहना कहाँ तक पसंद है- यह आप ही जानते होंगे। अपनी दशा परआपको कैसी घृणा आती है, इस बात के जान लेने का इन देशवासियों को अवसर नहीं मिला, पर पतन के पीछे इतनी उलझन में पड़ते उन्होंने किसी को नहीं देखा।

प्र. 22 अपने विद्यालय के प्राचार्य को स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र लिखिए, क्योंकि आप कक्षा 11वीं की पढ़ाई अपने चाचा जी के यहाँ रहकर करना चाहते हैं। आपके चाचा जी बैतूल में निवास करते हैं।

अथवा

अपने अनुज को एक पत्र लिखिए, जिसमें संतुलित भोजन ग्रहण करने के विषय में जानकारी प्रदान कीजिए। आपका अनुज शासकीय आवासीय खेलकूद विद्यालय सीहोर में अध्ययनरत है।

प्र. 23 निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा बनाकर 150 शब्दों में निबंध लिखिए-

  • जीवन में अनुशासन का महत्व
  • मेरा प्रिय शिक्षक
  • शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर की उपयोगिता
  • अंतः कक्षीय खेलों का व्यक्तित्व विकास में योगदान
  • मेरी यादगार रेल यात्रा ।

 

OTHER REALTED POST-

THE END